छात्राओं ने शेयर बाजार की बारीकियां जानी
मेरठ, मार्च 19 -- वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट तथा संत जोसफ गर्ल डिग्री कॉलेज सरधना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सेबी की रिसोर्स पर्सन एवं सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर डॉ. अर्चना शर्मा ने छात्राओं को बचत एवं निवेश हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रतिभागियों को शेयर बाजार की बारिकियों को बड़ी ही सरलता से समझाया। इस दौरान छात्राओं से प्रश्न उत्तर भी किए गए तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन एक ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यशाला में वाणिज्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.