रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आर्य चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर विकास शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिविर के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा अभ्यास, शारीरिक प्रशिक्षण और अनुशासन से जुड़े प्रदर्शन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्राओं के आत्मविश्वास, सजगता और प्रशिक्षण क्षमता की सराहना की। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर केवल आत्मरक्षा तक सीमित नहीं होते, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसि...