छात्रवृत्ति न देने पर समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस
नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। एम फार्मा के अनूसूचित जाति के छात्र को छात्रवृत्ति न देने और धमकाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुसंधान अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है। विभाग को 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दादरी तहसील के गांव जान समाना के रहने वाले छात्र श्याम बाबू ने समाज कल्याण विभाग पर छात्रवृत्ति न देने के आरोप लगाए। कहा कि वे कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार विभाग कहता है कि उन्हें कॉलेज ने डाटा नहीं भेजा है। विद्यार्थी ने कहा कि जब इस संबंध में उन्होंने कॉलेज से संपर्क किया तो उसने लिखित में एक पत्र दिया, जिसे विभाग में दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। विद्यार्थी ने आयोग से छात्रवृत्ति देने की गुहार लगाई है, अब इस मामले में आयोग ने समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.