महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चार माह से वेतन न मिलने से भड़के जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा के मजदूरों और कर्मचारियों का आंदोलन छठवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता की मौजूदगी में हुई घंटों की वार्ता के बाद मिल प्रबंधन ने फरवरी माह का वेतन तत्काल खाते में भेजने का भरोसा दिया था, लेकिन शनिवार तक मजदूरों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...