छह अप्रैल से जूनियर डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल की तैयारी, आईएमए ने किया समर्थन
जमशेदपुर, मार्च 30 -- स्टाइपेंड नहीं बढ़ाने के विरोध में आईएमए-जेडीएन के बैनर तले जूनियर डॉक्टर सोमवार को भी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इन जूनियर डॉक्टर के समर्थन में आईएमए भी आ गया है। आईएमए झारखंड राज्य इकाई ने अपनी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि वह आईएमए जेडीएन झारखंड की ओर से संचालित आंदोलन को पूर्ण समर्थन प्रदान करेगी। इसको लेकर उनलोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी भेजा है। आईएमए झारखंड, सीनियर रेसिडेंट एवं इंटर्न डॉक्टरों के लिए स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देती है। यह सर्वविदित है कि स्टाइपेंड संशोधन की मांग न केवल पूरी तरह वैध है, बल्कि लंबे समय से लंबित भी है। इसके अलावा आईएमए झारखंड ने आईएमए जेडीएन झारखंड द्वारा 6 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के निर्णय का भी समर्थन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.