मुंगेर, मई 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। बीडीओ राकेश कुमार के सरकारी आवास में छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना शुक्रवार को दोपहर लंच टाइम के दौरान हुई। उस समय बीडीओ पंचायत निर्वाचन सूची से संबंधित आपत्ति दस्तावेजों का अवलोकन कर रहे थे। बताया जाता है कि अचानक पंखे का रॉड टूट गया और पंखा बीडीओ के सिर के साइड वाले हिस्से को छूते हुए नीचे गिरा। इस दौरान पंखे का हिस्सा उनके कंधे और हाथ से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तत्काल बर्फ की सेंक कराई गई। बाद में उन्होंने प्राथमिक उपचार कराया। राहत की बात रही कि घटना में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि शनिवार को बेहतर मेडिकल जांच के लिए बीडीओ भागलपुर रवाना हुए। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पंखे का रॉड ही टूटकर गिर पड़ा।...