छत गिर घायल हुए बालक ने अस्पताल में दम तोड़ा
श्रावस्ती, मार्च 25 -- इकौना, संवाददाता। एक बालक छत से गिरकर घायल हो गया था। जिसे बहराइच ट्रामा सेन्टर से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया था। देर रात मेडिकल कालेज लखनऊ में इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। इकौना थाना क्षेत्र के नत्थापुरवा गांव निवासी अमित (8) पुत्र टीकाराम शनिवार को छत पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिर गया था। घायल बालक को सीएचसी इकौना फिर मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सोमवार शाम को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कालेज लखनऊ में सोमवार रात इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पंचनामा के बाद मंगलवार देर शाम को बालक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.