चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने स्क्रू बैरल चोरी मामले में तीसरे आरोपी सुभाष को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेड़ी नंगला गुजरान का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 5 मई को सेक्टर-23 स्थित वर्कशॉप से पांच स्क्रू बैरल चोरी हुए थे। जांच में सामने आया कि सुभाष ने अपने साथियों नितिन कैथ और तरनजीत उर्फ राहुल के साथ मिलकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.