चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, गांव वालों ने पीटकर मार डाला
खमरिया-खीरी, मई 23 -- Lakhimpur Kheri news: यूपी के लखीमपुर खीरी के राजापुर गांव में शुक्रवार की आधी रात चोरी के इरादे कुछ बदमाश घर में घुस गए। घर की महिलाओं ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया और फिर घर अन्य लोगों को जगाया। इतनी देर में गांव के अन्य लोग भी आग गए। बदमाशों चारों तरफ से घिर गए। एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसे ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। उसके साथी दो युवकों को चाकू मारकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर सीओ धौरहरा व खमरिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खमरिया एसओ निर्मल तिवारी ने बताया कि मारा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 35 मुकदमे दर्ज थे। राजापुर निवासी सुशील के घर चोरी करने के इरादे से शुक्रवार देर रात चोर दाखिल हुए। गृहस्वामी को घर में चोरों की मौजूदगी की भनक लग गई। उसने शोर मचा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.