चोरी की छह साईिकल के साथ दो चोर रहटा से गिरफ्तार,भेजा जेल
मधेपुरा, मार्च 27 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार से लगातार बढ़ते साईिकल चोरी की घटना से हड़कंप का माहौल है। घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर उदाकिशुनगंज पुलिस गुरुवार को हड़कत में आयी। उसके बाद थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार अन्य पुलिस बलों के सहयोग से मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। उसके आधार पर एक युवक को साईिकल चोरी करके भागते पाया गया। जिसकी पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 रहटा गांव के सुभानी शाह के पुत्र दिलवर शाह के रूप में की गई। उसके बाद पुलिस रहटा गांव पहुंच कर सुभानी शाह के घर से दिलवर शाह एवं चोरी के छह साईिकल को बरामद कर थाना लिया। साईिकल चोरी का आवेदन गत दिनों नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 पकड़िया रघुनाथपुर गांव के श्रीदेव राय के पुत्र प्रभात कुमार को थाना बुलाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.