गुमला, मई 23 -- गुमला। पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए खोरा निवासी भैयाराम उरांव व विवेक उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर खोरा गांव में साइकिल और गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप है। पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...