गुमला, मई 23 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल के घर व दुकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 200 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त किया। जानकारी के अनुसार दीपक जायसवाल अपने किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के आसपास सुबह से शाम तक नशाखोरों की भीड़ लगी रहती थी।आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री मामले में जेल जा चुका है।छापेमारी यह भी पढ़ें- विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार के दौरान पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जब्त शराब को थाना ले गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय ...