चैत नवरात्र को ले अयोध्या रवाना हुए श्रद्धालु
भभुआ, मार्च 19 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर से चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या रवाना हुए। इसमें रोहतास और कैमूर जिले के भी महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालु दिलीप कुमार, साधु सिंह, रघुवंश जयसवाल ने बताया कि नवरात्र पर अयोध्या में जीयर स्वामी जी का महायज्ञ हो रहा है। 20 मार्च को जलभरी यात्रा है। महायज्ञ का प्रवचन सुनने और भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। आंगनबाड़ी में अन्नप्रासन की रस्म पूरी की गई रामपुर। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं द्वारा गुरुवार को अन्नप्रासन की रस्म पूरी की गई। इस दौरान 6 माह आयु पूरी करने वाले बच्चों को खीर, हलवा, मिष्ठान खिलाया गया। महिलाओं को बताया कि जिस बच्चे की उम्र 6 माह पूरी हो गयी है उसको स्तनपान के साथ उपरी आहार जरूर दें, ताकि बच्चे का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.