चैती नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। चैती नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ चैती दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। मां कूष्माण्डा की पूजा के उपरांत भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। खासकर संध्या आरती के दौरान महिलाओं की भीड़ मंदिरों में देखने लायक रही। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था और चारों ओर अंधकार ही अंधकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.