बागपत, मई 22 -- नगर पंचायत रटौल के चेयरमैन चौधरी हाजी मुंतजिर द्वारा जनगणना संबंधी स्व: मूल्यांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण की गई। इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी हाजी मुंतज़िर ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...