मोतिहारी, मार्च 2 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्यों के 5 मार्च को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष व भयरहित वातावरण में संपन्न कराने की पूरी तैयारी है। पर्सा के जिलाधिकारी भोला दहाल के नेतृत्व में नेपाली सेना ,नेपाल पुलिस,निर्वाचन सशस्त्र पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की संयुक्त टीमें रक्सौल-वीरगंज मुख्य सीमा (मैत्री पुल) सहित तमाम सीमा और ग्रामीण रास्तों पर गश्त कर रही हैं। मधेश प्रदेश पुलिस प्रमुख डीआईजी गोविंद थपलिया स्वयं इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बख्तरबंद गाड़ियों से सेना का मार्च:सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए वीरगंज और आसपास के इलाकों में सेना ने बख्तरबंद गाड़ियों के साथ गश्ती तेज कर दी है। सैन्य टुकड़ियां घंटाघर, रेलवे रोड, छपकैया, रजत जयंती और बाईपास मार्ग होते हुए गण्डक और परवानीपुर तक ...