चार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकुड़, मार्च 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट मामले में चार वारंटी को पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी सिमोन बास्की, समियल बास्की, लुकस बास्की तथा कुनिश बास्की शामिल हैं। पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में सुपुर्द कर दिया। इस बावत थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.