चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों का आंदोलन तेज
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। कोडरमा जिले के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मियों ने 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इससे पहले 23 मई, शनिवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) की बैठक में लिया गया। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संविदार्मियों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.