चार-पांच चालान होने के बाद भी बच्चों को लेकर दौड़ रहे स्कूली वाहन
अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली बसों में सफर करने वाले बच्चों पर मौत का साया मंडरा रहा है। इन वाहनों पर हजारों रुपये का चालान नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर किया गया है। फिर भी विभाग इन वाहनों को संचालित होने दे रहा है। सड़क सुरक्षा नियमों के मुताबिक जिन वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है। उनका भुगतान होने तक उन्हें फिटनेस, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस आदि का प्रमाण पत्र चालान जमा होने के बाद ही जारी किया जा सकता है। पर संभागीय विभाग नियमों की अनदेखी कर इन वाहनों को फिटनेस आदि प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। हिन्दुस्तान द्वारा किए गए पड़ताल में सामने आया कि स्कूलों लगे वाहन, इको, बस आदि पर हजारों के चालान है। रामघाट रोड स्थित गली के खड़ा इको वाहन यूपी 81 डीटी 3512 पर एक हजार रुपये का चालान, डीएल थ्रीसीबीएस 7609 पर 13 हजार का चालान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.