सहरसा, मई 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। लोजपा (आर) के सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह के बेटे को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस अभी तक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है अनुसंधान जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस का हाथ अभी तक खाली है। जबकि जानकारी के अनुसार धमकी देने को भी चिन्हित कर लिया गया है ।इसके बावजूद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते 20 मई को विधायक के निजी सहायक पंचगछिया निवासी मानस तोमर के आवेदन पर साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी अभियुक्त नहीं किया जा सका है गिरफ्तार आवेदन में बताया गया कि मंगलवार 19 मई की रात आठ बजकर 20 मिनट पर अज्ञात नबंर से विधायक के पुत्र किसलय राठौड़ के मोबाइल पर व्ह...