उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल सिकंदरपुर सरोसी-परियर मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चार करोड़ की धनराशि स्वीकृति की है। इसके तहत 1.40 करोड़ रुपयों की धनराशि भी जारी की गई है। परियर सरोसी मार्ग एक तरफ शहर व दूसरी ओर बिठूर के जरिए कानपुर को जोड़ता है। इसके साथ ही परियर चकलवंशी मार्ग से होकर वाहन हरदोई संडीला समेत अन्य गंतव्य तक भी पहुंचते हैं। ऐसे में इस मार्ग के जरिए रोजाना बड़ी संख्या में हल्के व भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से परियर सरोसी मार्ग कई जगहों पर खस्ताहाल हो गया है। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक कार्यालय से निकलकर करोवन मोड़ से आगे पड़ने वाली बाजार तक करीब दो किमी मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। सितंबर 2025 में शासन ने इस मार्ग के आबादी क्षेत्र में सीसी मार्ग का र्निमाण करने ...