चारधाम में रात को भी शुरू हो सकता है दर्शन, शनिवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
रुद्रप्रयाग, मई 24 -- उत्तराखंड में चारधाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार रात में भी दर्शन की व्यवस्था शुरू कर सकती है। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में इस बात की जानकारी दी। वहीं, इस साल की अब तक की यात्रा में शनिवार को सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। चारधाम यात्रा को लेकर आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में शनिवार को हुई बैठक मुख्य सचिव ने यात्रा पड़ावों के होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन से पहले सभी होल्डिंग एरिया में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने आपतकालीन स्थिति में किसी भी श्रद्धालु को एयरलिफ्ट करने के लिए युकाडा को व्यवस्था तैयार रखने के लिए कहा।स्वास्थ्य जांच प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.