गोड्डा, मई 24 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत विश्वासखानी गांव के यादव टोला में सरकारी चापाकल खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच चापाकल खराब रहने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर अपनी जरूरत पुरी करनी पड़ रही है ग्रामीणों नकुल यादव प्रमोद यादव बबलू यादव उपेंद्र यादव छोटे लाल यादव आरती देवी फूला देवी कविता देवी ने बताया कि यादव टोला मे लगा एक ही चापाकल था जो कि पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। चापाकल बंद रहने के कारण सुबह से ही पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसकी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बांका: पेयजल संकट से 70 घरों में मचा हाहाकार जलस्...