चांडिल में बाइक से गिरे दो दोस्तों पर चढ़ा भारी वाहन, दोनों की मौत
जमशेदपुर, मार्च 30 -- चांडिल चौक पर रविवार तड़के करीब चार बजे ट्रक को ओवरटेक करने में बाइक सवार दो दोस्त गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रहे भारी वाहन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बजरंग चौक शांतिनगर निवासी अमन कुमार और उसके साथी विकास रजक के रूप में हुई है। इस हादसे में कैप्टन नामक युवक को हल्की चोटें आई हैं, जो खतरे से बाहर बताया है। घटना के संबंध में घायल कैप्टन ने बताया कि कुल पांच दोस्त दो बाइक पर सवार होकर हाइवे की ओर जा रहे थे। एक बाइक कैप्टन चला रहा था, जिसपर अमन और विकास भी सवार थे। चांडिल चौक के पास एक भारी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे भारी वाहन का पहिया अमन और विकास पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.