हापुड़, मई 20 -- कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। घटना रामा हॉस्पिटल के सामने की बताई जा रही है। पहले कार से धुआं निकलता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई तथा लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए। समय रहते बाहर निकले कार सवार, बड़ा हादसा टला बताया गया कि कार में मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। यह भी पढ़ें- प्लाईबोर्ड से भरे ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सूचना ...