प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से पंजाब मेल वाराणसी की ओर रवाना होते ही मालगोदाम के पास खड़े युवक ने यात्री के हाथ में डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। जौनपुर के सुजानगंज निवासी साबिर अली शुक्रवार शाम मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से स्टेशन से वाराणसी जा रही पंजाब मेल में सवार हुए। ट्रेन स्टेशन से आगे मालगोदाम के पास पहुंची तो साबिर अली का हाथ खिड़की से बाहर निकला था। उन्होंने हाथ में मोबाइल ले रखा था। तभी मालगोदाम के पास मौजूद एक युवक ने उसके हाथ में डंडा मार दिया। इससे मोबाइल गिर गया। वह मोबाइल लेकर भाग निकला। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने शिकायत मिलने पर आरोपी को ट्रेस कर उसकी लोकेशन निकाल ली। आरोपी नगर कोतवाली के भंगवा गा...