चतरा, मई 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल तो है, लेकिन इस बार त्योहार की खुशियों पर महंगाई का साया साफ मंडरा रहा है। आगामी 28 मई से तीन दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए लोग कपड़े, मसाले, सेवई और बकरों की खरीदारी में जुटे हैं। हालांकि, ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण इस वर्ष सभी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, कपड़ों की कीमतों में 15 फीसदी और मसालों के दामों में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, बकरों की औसत कीमत भी 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बकरीद की खरीददारी पर महंगाई का साया जिस कारण लोग बकरे की कुरबानी के लिये पहले की अपेक्षा अधिक जेब ढीला करना पड़ रहा है। इस चौतरफा महंगाई ने आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है। आ...