मिर्जापुर, मई 1 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव में घर से निकले अधेड़ का दूसरे दिन गुरुवार को खंभवा बंधी में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

लापता व्यक्ति की खोज क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी 55 वर्षीय रामकिशोर बीते शाम लगभग पांच बजे घर से निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। आस-पास गांव और रिश्तेदारों के यहां परिजनों ने तलाश शुरु की, लेकिन रामकिशोर का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह गौरवा गांव स्थित सिंचाई विभाग के खंभवा बंधी किनारे ग्रामीणों ने एक जोड़ी जूता देखा, जिसकी सूचना लापता रामकिशोर के घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बंधी में डूबने की आशंका पर तलाश शुरु कराई। घंटों तलाश के बाद लापता रामकिशोर का शव बंधी से बरामद हु...