रायबरेली, मई 22 -- बछरावां, संवाददाता। बछरावां थानाक्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव में शुक्रवार सुबह 22 साल के युवक का शव उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा मिला। युवक के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक सारी रात घर में अकेला ही था। बछरावां थानाक्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 साल के लड़के का शव उसके ही घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। युवक के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटों के निशान देखकर लोगों ने इसे हत्या करार दिया। हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सेहगों पश्चिम गांव निवासी आकाश (22) पुत्र देशराज के रूप में हुई है। ग...