रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर संवाददाता। रुद्रपुर के फुलसूंगा स्थित जेष्ठा कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा फ्रिज, कूलर, बेड, पंखे, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन रुद्रपुर को शनिवार देर शाम करीब आठ बजे पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि जेष्ठा कॉलोनी फुलसूंगा में एक घर में आग लगी गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर तत्काल फायर यूनिट को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग सुजीत विश्वास पुत्र सुनील विश्वास के घर में लगी थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही आग को पूरी तरह बुझा दिया था। अग्निकांड में घर का हजारों रूपये ...