शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी महेश ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।महेश ने थाने में तहरीर देकर बताया 30 मार्च 2026 को शाम लगभग 7:00 बजे गांव के ही लगभग आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर पत्नी ब्रजरानी मां सोमवती और पुत्र किशन को जमकर धारदार हथियारों से मारा पीटा घटना में पत्नी बृजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बृजरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी उमेश मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...