बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा थानाक्षेत्र के छितिरगांवा गांव में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर के रोटावेटर के पुर्जों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी रामजग ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने घर के सामने ट्रैक्टर और रोटावेटर खड़ा किया था, जिसमें से चोर रोटावेटर का शाफ्ट, क्रॉस सहित अन्य लोहे के सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि ग्रामीण रात में जागकर अपने घरों और सामान की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...