इटावा औरैया, मई 23 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय छाया पत्नी पवन कुमार ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति पवन कुमार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...