नोएडा, मई 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा एयरपोर्ट को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली सड़क के साथ यमुना सिटी में प्रमुख तथा आंतरिक सड़कों से लेकर सीवर और पार्कों तक की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होंगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने निविदा जारी की है। इन कार्यों को इसी साल पूरा किया जाना है। यीडा के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी की मुख्य 60 मीटर चौड़ी सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। यह 40 किलोमीटर लंबी सड़क ग्रेनो को यमुना सिटी और सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ती है। फिलहाल यह दो टुकड़ों में अधूरी पड़ी है। अब यीडा ने यमुना एक्सप्रेसवे के साथ 32.16 किलोमीटर से 33 किलोमीटर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पूर्व में ही भूमि अधिग्रहण हो चुका हैं। सड़क को जल्द ही...