ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियों से अवगत हो रहे बच्चे
बोकारो, मई 24 -- बीएसएल खेल विभाग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे प्रशिक्षण शिविरों में शामिल हो रहे हैं। खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण सत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिन्टन व वॉलीबॉल खेलों में कुल 305 बच्चों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रशिक्षण में 65 प्रतिभागी शामिल हुए। क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविरों में सर्वाधिक 104 खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज कराई। इसी प्रकार हैंडबॉल प्रशिक्षण में 36, बास्केटबॉल में 52, हॉकी में 22 व वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में 26 बच्चों ने हिस्सा लिया। बास्केटबॉल का प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.