बरेली, मई 20 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय विभाग, व्यवसाय प्रशासन द्वारा शोधार्थी प्रवेंद्र दीक्षित का पीएचडी वायवा वॉइस प्रस्तुतिकरण हुआ। शोधार्थी ने अपने शोध का शीर्षक ग्रीन मार्केटिंग और इसका उपभोक्ता की धारणा पर प्रभाव रुहेलखंड क्षेत्र का एक अध्ययन पर प्रस्तुत किया। शोधार्थी ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में पर्यावरण अनुकूल एफएमसीजी उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया। प्रस्तुतीकरण में शोध निर्देशक प्रो. पीबी सिंह, प्रो. तुलिका सक्सेना, प्रो. संजय मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोमिता खुराना, डॉ. सौरभ वर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...