ग्रीन पार्क ने कैंट स्पोर्टिंग को हराया
कानपुर, मई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब के शताब्दी वर्ष पर चल रहे सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को ग्रीन पार्क, अरमापुर, स्काई और कैंट फुटबाल क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। कैंट स्थित आजाद पार्क में खेले गए पहले मुकाबले में अरमापुर फुटबाल क्लब ने रोमांचक मुकाबले में वाइकिंग फुटबाल क्लब ने 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में ग्रीनपार्क ने कैंट स्पोर्टिंग को 1-0 से और तीसरे मुकाबले में स्काई फुटबाल क्लब ने गोल्डन फुटबाल क्लब को 2-1 से हराया। चौथे रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक कैंट फुटबाल क्लब और मकबूल क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मैच का परिणाम टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें कैंट फुटबाल क्लब ने मकबूल क्लब को 5-3 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.