ग्रामीणों ने किया अंडरपास निर्माण का विरोध
रामपुर, मई 24 -- केमरी। रविवार को क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द के पास बन रहे रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास निर्माण के कार्य को रोकने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में रेलवे लाइन पर काफी समय से अंडरपास का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान पानी की निकासी के लिए सात या आठ मोटर लगाई हैं। मोटर से निकलने वाले पानी से उनकी फसलों को नुकसान हुआ और उनको घरों का वाटर लेवल भी कम होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस अंडरपास के बनने से गांव में बाढ़ आने की भी आशंका बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन निर्माण में भूमिगत पुल की मांग उन्होंने पूर्व में भी इस अंडरपास के निर्माण का विरोध किया था। इस मौके पर जुल्फेकार अली,मान सिंह, शिव कुमार,असगर अली, अफसर अली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.