ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित समाधान करें : विधायक कैड़ा
नैनीताल, मार्च 19 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के परबड़ा, शशबनी, कसनोला, काला पाताल आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को निर्देशित किया।विधायक ने जिला प्रशासन से बीते दिनों आए आंधी-तूफान से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को भी कहा। लोक निर्माण विभाग को मोटर मार्ग पर डामरीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिन गांवों में सड़क नहीं है उन गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.