औरंगाबाद, मई 12 -- एनएच-120 पर हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गया रेफर गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 स्थित बाजार बर्मा के समीप बाइक दुर्घटना में एक पैदल चल रहे बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाजार बर्मा गांव निवासी 73 वर्षीय जयराम सिंह तथा हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई गांव निवासी नन्हकू सिंह के 25 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल हैं। दोनों को गोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हिमांशु कुमार बाइक से गया की ओर से अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक और टोटो की भिड़ंत में दो लोग जख्मी, भागलपुर रेफर इसी दौरान बाजार बर्मा के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक से पैदल जा रहे बुजुर्ग को धक्का लग गया। टक्कर के बाद बाइक भी पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप...