गोशालाओं में गर्मी से निपटने के रहें सभी प्रबंध
प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को बैठक की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गर्मी आ रही है, ऐसे में सभी जगह शेड, त्रिपाल, पेयजल आदि का प्रबंध कर लें। सभी गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे का प्रबंध रहे। साथ ही नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो लगातार जांच करते रहें। जहां भी समस्या हो उसे तत्काल दूर करें। सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि इन्हें क्रियाशील रखें और जिन गोवंश आश्रय स्थलों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां इसी महीने लगाए जाएं। किसी का भुगतान अवशेष हो तो उसे इसी महीने दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.