उन्नाव, मई 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता। उन्नाव से कानपुर की ओर मंगलवार देर रात एक कार जा रही थी। इसी बीच फोरलेन स्थित गंगाघाट कोतवाली के सामने दो गोवंश में आपस में भिड़ गये। यह देख चालक ने ब्रेक लगाई। जिस पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।रात करीब साढ़े बारह बजे गंगाघाट कोतवाली के सामने दो गोवंश लड़ रहे थे, इसी बीच उन्नाव की ओर आ रही कार के सामने लड़ते हुये गोवंश आ गये। जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गई। जिससे कार में बैठे चार लोगों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बार निकाला। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। लोगों ने कार को सीधा कराया। जिसके बाद चालक कार लेकर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...