गोला में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार
रामगढ़, मई 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र कामता कोलहवा घुटवा टोला के पास रविवार को भैरवी नदी के किनारे अवैध महुआ देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थल पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाकर थाना क्षेत्र में बिक्री की जा रही है।
पुलिस का छापामारी अभियान एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम भैरवी नदी किनारे पहुंची तो वहां दर्जन भर लोग झाड़ियों की आड़ में अवैध भट्ठी बनाकर महुआ शराब बनाते पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर रजरप्पा थाने की सिकनी निवासी शराब कारोबारी दशरथ महतो पिता विशेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.