गोरखपुर में सरयू नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद
गोरखपुर, मई 24 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गोला थाना क्षेत्र में सरयू नदी में रविवार की सुबह स्नान करने गए चार बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव का है। जहां रविवार की सुबह चार युवक सरयू में नहाने गए। लेकिन देखते ही देखते एक-एक करके चारों नदी में डूब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.