खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05634 डाउन गोरखपुर-नारंगी समर स्पेशल ट्रेन करीब 18 घंटे देरी से चली। जबकि 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देरी से पहंुची। वहीं 04128 अप गुवाहाटी-कानपुर स्पेशल करीब पौने पांच घंटे विलंब से चली। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट चली। इधर 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे विलंब से चली। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब सवा दो घंटे देरी से पहंुची। यह भी पढ़ें- 16 घंटे लेट पहुंची गोरखपुर-नारंगी एक्सप्रेस वहीं 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब तीन घंटे देरी से चली। जबकि 0340...