गोरक्षा को सामने नहीं आए तो बिहार चुनाव दोहराया जाएगा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
प्रयागराज, मई 24 -- राजनीतिक दल गोरक्षा के मुद्दे पर साथ नहीं आए तो बिहार विधानसभा चुनाव की तरह हाल होगा। गोरक्षा के लिए 81 दिन की यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को पथरचट्टी रामलीला कमेटी के परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले वहां की सभी राजनीतिक पार्टियों से गोरक्षा के लिए संपर्क किया। एक भी पार्टी गोरक्षा के लिए सामने नहीं आई। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने गोरक्षकों को मैदान में उतारा गया। स्वामी ने कहा कि एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी को गोरक्षक से सिर्फ 200 मत अधिक मिला। गोरक्षकों को पांच लाख से अधिक वोट मिले। कई सीटों पर उलटफेर हुआ। भाजपा ने भी केंद्र में सरकार बनाने के पहले गोरक्षा का वादा किया। केंद्र में तीसरी बार सरकार बन गई। दो साल बीत गए, लेकिन गोहत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.