लखनऊ, मार्च 25 -- गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने स्केट पार्क का उद्घाटन करके इसे नागरिकों को समर्पित किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लगभग 8,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लोहिया पार्क में गेट नंबर-3 के पास लगभग 07 करोड़ रुपये की लागत से स्केट पार्क एवं स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया है। इसका नाम ओ-2 (ऑक्सीजन स्पोर्ट्स) रखा गया है। इस पार्क में लोग स्केटिंग के साथ ही लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल, बॉक्स क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी गुरूप्रसाद, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल...