गैस को लेकर भाजपा का सबक सिखाएगी जनता: विधायक
काशीपुर, मार्च 19 -- जसपुर, संवाददाता। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा राज में आज कोई भी सुखी नहीं है। लोग, गैस को लेकर परेशान हैं। वह सरकार को कोस रहे हैं। दावा किया कि 2027 में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी। गुरूवार को भूतपुरी रोड स्थित अपने कार्यालय पर विधायक पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया, लेकिन नाम बदलने से न तो लोगों को सही से काम मिल रहा है। और न ही लोगों का 2024-25 के मैटेरियल का भुगतान हुआ है। लोग परेशान हैं। कहा कि आज के समय में गैस का संकट है। सरकारें लोगों को गैस दिलाने में पूरी तरह से नाकाम हो रही हैं। यूपी में भाजपा नेता सिलेंडर जमाखोरी में लगे हैं। भाजपा नेता अनेकों मामलों में लिप्त है। वर्ष 2027 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान राजकुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, अदित्य गहलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.