गैबी में 4 महीने से खराब है नल-जल योजना का मोटर
बिहारशरीफ, मार्च 25 -- महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन फोटो : रहुई पानी-रहुई नगर पंचायत कार्यालय के पास पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। रहुई, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10, गैबी गांव में नल-जल योजना का मोटर चार महीनों से खराब है। बुधवार को पानी की संकट से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। दर्जनों महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की। नवनीत देवी, ममता देवी, सीमा देवी, कुसुम देवी, रूप देवी, पिंकी देवी, सुलेखा देवी, उर्बिला देवी, किरण देवी, सरिता देवी, ज्योति देवी, पूनम देवी आदि ने बताया कि मोटर खराब रहने से पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की गयी। न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं, न जनप्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.