रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। साइबर अपराधियों ने गुगल सर्च इंजन में गेल इंडिया कस्टमर केयर के फर्जी नंबर डालकर वादी को गैस कनेक्शन देने के नाम पर 19.85 लाख की ठगी कर ली थी। इस मामले में सीआइडी के साइबर थाने की टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस की मदद से रवि कुमार साव, सूरज कुमार ठाकुर और सागर कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। साइबर थाने की पुलिस ने 3 मार्च को ठगी का केस दर्ज किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मनी ट्रेल निकाला। इसके बाद जांच के बाद अपराध में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...